Hindi News LIVE

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के CM,  रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी CM बनेंगे

पश्चिम बंगाल में नए सीएम के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। यह मीटिंग कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हो रही है। गृहमंत्री अमित शाह भी बैठक में बतौर ऑब्जर्वर शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य प्रस्तावक बनेंगे। वे सुवेंदु का नाम सबके सामने रखेंगे, जिसके बाद बैठक में मौजूद सभी भाजपा विधायकों की मंजूरी ली जाएगी।

सुवेंदु सीएम बनेंगे, राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM उत्तर बंगाल से पुरुष विधायक होगा। सुवेंदु के पास गृह विभाग का प्रभार होगा।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कल 10 बजे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *