Live News

झांसी : ऑनलाइन सट्‌टा खिला रही महिला समेत कई पकड़े, नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई

झांसी के रॉयल सिटी में गुरुवार रात को स्वाट टीम, चिरगांव एवं सीपरी बाजार पुलिस ने छापा मारा। यहां ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने के आरोप में एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां से भारी मात्रा में कैश, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

कैश इतना ज्यादा था कि नोट गिनने के लिए पुलिस को मशीन मंगानी पड़ी। सूचना पर एसपी सिटी प्रीति सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। हालांकि, अभी तक पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। गोपनीय तरीके से कार्रवाई जारी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *