राज्य-पुरस्कार के लिए 7 जून से टीचर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
राज्य पुरस्कार के लिए प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत टीचर 7 जून से आवेदन कर सकेंगे। प्रेरणा वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। श्रेष्ठ तीन टीचरों का चयन होगा। चयन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी।
शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने गुरुवार को ये आदेश पत्र जारी किया। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया है कि राज्य पुरस्कार 2025 के लिए इच्छुक टीचर 7 जून से 30 जून तक आवेदन कर पाएंगे।
1 से 20 जुलाई तक होगा आवेदनों का सत्यापन आवेदन करने वाले टीचरों का जनपद स्तर पर गठित चयन समिति सत्यापन करेगी। सत्यापन और मूल्यांकन के बाद समिति को जिले स्तर से 3 श्रेष्ठ टीचरों का नाम उनके आवेदन पत्र पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेज देगी। इसके लिए 1 से 20 जुलाई की समय सीमा तय की गई है

