Latest

उन्नाव : पन्नालाल सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक

उन्नाव। रुस्तम सिंह।

पन्नालाल सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक में विभाग द्वारा निर्धारित एजेण्डा जैसे नैफेड द्वारा आपूर्ति पोषाहार, एन0आर0एल0एम0 द्वारा उत्पादित पोषाहार, हाॅटकुक्ड मील योजना, सैम बच्चे के पोषण स्तर में सुधार, पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों गोद लिये गये अधिकारियों के भ्रमण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी।
नैफेड द्वारा आपूर्ति पोषाहार की समीक्षा की गयी जिसमें जिलाधिकारी महोदया द्वारा उपायुक्त एन.आर.एल.एम को निर्देश दिया गया कि पोषाहार उत्पादन इकाई द्वारा बैकलाग पोषाहार की आपूर्ति परियोजना पर यथाशीघ्र कराते हुए बैकलाग की समाप्ति की जाय।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *