Latest

श्रीराम साहू बने भारतीय जनता मजदूर संघ के मध्य प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता

सागर। भारतीय जनता मजदूर संघ ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों की समस्याओं और उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने के उद्देश्य से पत्रकार श्रीराम साहू को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। संगठन की ओर से 26 सितंबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की गई।
भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांत प्रकाश जाटव के नेतृत्व में तथा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर जे.एल. गुप्ता, भोपाल की अनुशंसा पर श्रीराम साहू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका मनोनयन पत्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री रक्षपाल सिंह द्वारा जारी किया गया।
भारतीय जनता मजदूर संघ संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में श्रीराम साहू संगठन की गतिविधियों, श्रमिकों से जुड़े मुद्दों तथा संगठन के उद्देश्यों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से सामने रखने का कार्य करेंगे।
श्रीराम साहू के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे.एल. गुप्ता (भोपाल), सुरेश तिवारी (सीधी), राष्ट्रीय संयोजक देहाती मजदूर, गणेश गौतम (कोतमा-शहडोल), राष्ट्रीय संयोजक कोमल मजदूर, सुंदर लाल जाटव (सारंगढ़), प्रदेश संयोजक भवन निर्माण मजदूर, कमल यादव (युवा प्रदेश अध्यक्ष), राजकुमार विश्वकर्मा (प्रदेश संयोजक, कास्टकार मजदूर, भोपाल), विजय जाटव (वरिष्ठ भाजपा नेता, भोपाल), अम्बेश कुमार द्विवेदी, प्रदेश संयोजक कोयला मजदूर (सिंगरौली), हनीफ खान (श्योपुर प्रदेश अध्यक्ष), कृष्ण मोहन काला (अध्यक्ष, भोपाल), दिलीप मंदालिया (उज्जैन) सहित प्रदेश एवं देशभर के अनेक पदाधिकारी एवं सहयोगी शामिल रहे।
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता श्रीराम साहू ने सभी पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों द्वारा दी गई बधाई और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *