Dailynews

UP :  प्यार और शादी का झांसा दिया, 5 लाख की ठगी

सुल्तानपुर में एक बिजली मिस्त्री से प्यार और शादी का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में दो सगी बहनों सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है। रायबरेली रोड स्थित काशीराम आवास (अमहट कॉलोनी) निवासी सुरेश कुमार, जो पेशे से बिजली मिस्त्री हैं, की मुलाकात नवंबर 2020 में ओमनगर निवासी निहारिका उपाध्याय से हुई थी।

निहारिका ने सुरेश को बताया कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहती है। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातें बढ़ने लगीं। निहारिका ने अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत मजबूरियों का बहाना बनाकर सुरेश से लगातार पैसे मांगे।

उसने कभी अपने भाई नारायण के जरिए नकद राशि मंगवाई, तो कभी दुकानदारों के ऑनलाइन स्कैनर भेजकर सुरेश के दोस्तों के खातों से पैसे ट्रांसफर करवाए। निहारिका ने सुरेश से चांदी की अंगूठी, सोने के झुमके और सोने की जंजीर भी खरीदी।

जब सुरेश ने शादी के लिए दबाव डाला, तो निहारिका बहाने बनाने लगी। सुरेश को संदेह हुआ और उसने पड़ताल की। जांच में सामने आया कि निहारिका पहले से ही एक मुस्लिम व्यक्ति से विवाहित है और उसकी 6 साल की एक बेटी भी है।

इस धोखाधड़ी में निहारिका, उसकी बहन अनामिका उपाध्याय और भाई नारायण ने मिलकर सुरेश से लगभग 5 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सुरेश ने न्यायालय का रुख किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) नवनीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना-पत्र स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने कोतवाली नगर प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने और अनुपालन रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। न्यायालय के इसी आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा को सौंपी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *