UP DElEd 2026 : यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
UP DElEd 2026 : उत्तर प्रदेश में डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के प्रस्ताव पर शासन ने यह निर्णय लिया है. अब अभ्यर्थी तीन अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त कर दी गई है. शुल्क 4 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा. जबकि, आवेदन का प्रिंट आउट पांच अगस्त तक निकाला जा सकता है.
डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर करना है. ऑनलाइन के अलावा किसी और तरह से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 09 जून 2026 को डीएलएड प्रशिक्षण में आनलाइन आवेदन की विज्ञप्ति जारी की थी.
2,39,500 सीटों पर होगा एडमिशन
यूपी के डीएलएड कॉलेजों में कुल 2,39,500 सीटों पर एडमिशन होंगे. जिसमें सरकारी कॉलेज डायट की 10,600 सीटें शामिल हैं. लेकिन पहले की निर्धारित अंतिम तिथि 11 जुलाई तक कुल सीटों के मुकाबले आधे से भीर कम आवेदन आए. पूर्व में सिर्फ 1,12,136 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया था. शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना चाहिए.
सामान्य/EWS/OBC अभ्यर्थियों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक.
SC/ST/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 45% अंक.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु:
सामान्य वर्ग: 35 वर्ष
OBC/SC/ST: 40 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट)
दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिल सकती है

