UP : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ललौली थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवती का आरोप है कि करीब दो साल से प्रेमी शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के लिए कहने पर वह टालमटोल करता था और दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देता था।
पीड़िता की शिकायत पर ललौली थाना पुलिस ने आरोपी प्रादित्य (24 वर्ष), पुत्र बलदेव, निवासी संबंधित गांव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार मिश्र ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

