Religion

Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है, 28 या 29 अक्टूबर?

Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ का व्रत सुखी दांपत्य जीवन और जीवनसाथी की लंबी आयु के लिए रखते हैं. इस व्रत में अन्न, जल आदि का सेवन नहीं करते हैं. हर व्रत और त्योहार की तरह करवा चौथ की तारीख को लेकर दुविधा जैसी स्थिति बने और आप तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं कि व्रत 28 अक्टूबर को है या 29 अक्टूबर? तो इसकी सही तारीख जानने के लिए पंचांग की मदद लेनी चाहिए. सबसे पहले तो आपको बता दें कि करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को रखते हैं, उस दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी होती है. कुछ लोगों का कहना है कि 28 अक्टूबर की रात से चतुर्थी लग रही है, तो कुछ 29 अक्टूबर से बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि सही क्या है?

करवा चौथ, 28 या 29 अक्टूबर?

जो लोग यह बोल रहे हैं कि करवा चौथ के लिए कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर की देर रात से शुरू हो रही है, तो वे गलत हैं क्योंकि चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को 1 बजकर 6 एएम से प्रारंभ हो रही है. अंग्रेजी कैलेंडर में रात 12 बजे के बाद से नई तारीख शुरू हो जाती है. जबकि ​हिंदी कैलेंडर में सूर्योदय से सूर्योदय तक की तिथि मान्य होती है.

उस आधार पर तृतीया तिथि 29 अक्टूबर को सूर्योदय पूर्व तक है, सूर्योदय होते ही पूरे दिन के लिए चतुर्थी ति​थि हो जाएगी. इस आधार पर 28 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि के होने का सवाल ही नहीं है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का समापन 29 अक्टूबर को ही रात 10:09 बजे होगा.

उदयातिथि और चतुर्थी के चंद्रमा के आधार पर करवा चौथ 29 अक्टूबर को है. इस व्रत में चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य देते हैं. जब चतुर्थी की उदयातिथि में चंद्रोदय नहीं होता है तो फिर तृतीया ति​थि में लगने वाली चतुर्थी के चंद्रोदय में व्रत करके अर्घ्य देते हैं. ऐसा इस बार कुछ नहीं है.

करवा चौथ मुहूर्त 2026

  • सरगी का मुहूर्त: सुबह में 06:31 बजे से पहले क्योंकि उस समय सूर्योदय होते ही आपका निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा. इसलिए आप प्रात:काल में ही या ब्रह्म मुहूर्त 04:48 ए एम से 05:39 ए एम के बीच उठकर सरगी ग्रहण कर लें. इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प करें और सूर्योदय के साथ व्रत का प्रारंभ करें.
  • दिन का शुभ मुहूर्त: करवा चौथ के दिन का अभिजीत मुहूर्त यानि शुभ समय 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक है.
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त: करवा चौथ की पूजा शाम के समय में करते हैं. उस दिन आप शाम 5:38 बजे से शाम 6:56 बजे के बीच करवा चौथ की पूजा करें. पूजा के समय आपको अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त भी प्राप्त होगा, जो शाम 05:38 बजे से लेकर 07:15 बजे तक रहेगा.

करवा चौथ 2026 चंद्रोदय समय

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय शाम में देर से होता है. करवा चौथ को रात 8 बजकर 17 मिनट पर चांद निकलेगा. उसके बाद से चंद्रमा की पूजा शुरू होगी और अर्घ्य​ दिया जाएगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *