News

कालिका धाम मंडल मे भाजपा ने किया कार्यशाला का आयोजन

Share News
8 / 100

सेवापुरी।(मुन्ताज अली), भारत के लोकतंत्र में पिछले दशक के मध्यांतर से तकनीकी का प्रयोग काफी तेजी बढ़ा है।देश मे संचार क्रांति होने से तकनीकी की पहुंच सिर्फ शहर में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों तक पहुंच चुकी है |

यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यशाला कार्यक्रम के माध्यम से तकनीकी रूप से सशक्त और मजबूत बनाने में निरंतर काम कर रही है |इसी क्रमवार में भाजपा मां कालिका धाम मंडल के तत्वावधान में 18 मार्च सोमवार की सुबह घोंसला निहालरति मैनेजमेंट कॉलेज में कार्यशाला पाठ का आयोजन किया गया था विधान परिषद सदस्य एवं वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में तकनीकी की भूमिका अहम और महत्वपूर्ण होगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वकर्मा ने कार्यक्रम के मंच से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन को बढ़ाया |कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता मां कालिका धाम मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से अशोक मिश्रा,प्रवीण सिंह गौतम, अरविंद सिंह पटेल,डॉ हर्षवर्धन सिंह, दुर्गेश गिरी,प्रदीप सिंह पटेल,सुभाष सिंह गौतम, सत्यनारायण गुप्ता एवं मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *