News

नोएडा में युवती ने सड़क पर नशे में हंगामा किया

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना 1 जून 2026 की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में रहने वाली 32 साल की युवती ने 1 जून को शराब पीने के बाद सड़क पर हंगामा किया। वायरल वीडियो में युवती सड़क पर लेटी हुई दिख रही है, उसके हाथ में सिगरेट है और पास में शराब की बोतल रखी है।

युवती लगातार हंगामा कर रही थी, जिससे आसपास राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे। उसके इस व्यवहार के कारण सड़क पर यातायात बाधित हुआ और जाम लग गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।

लोगों को हुई असुविधा के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस महिला को थाने लेकर आई और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *