News

खुर्जा : बड़ी मीट फैक्ट्री ‘अल्हम्दो’ पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

खुर्जा में स्थित एक बड़ी मीट फैक्ट्री ‘अल्हम्दो’ पर रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी के आदेश पर 21 जून को भारी पुलिस बल के साथ फैक्ट्री में छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया जारी है। यह कार्रवाई फैक्ट्री के मालिकों की दो दिन पहले अलीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद हुई है।

अलीगढ़ के चण्डौस थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में, पुलिस ने दो दिन पहले खुर्जा की प्रसिद्ध ‘अल्हम्दो’ मीट फैक्ट्री के तीनों मालिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन (फैक्ट्री के मालिक) के साथ उनके दो अन्य पार्टनर हाजी शहाबुद्दीन और फहीमुद्दीन शामिल हैं।

मालिकों की गिरफ्तारी के बाद, जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के निर्देश पर खुर्जा के मुड़खेड़ा रोड स्थित ‘अल्हम्दो मीट फैक्ट्री’ पर प्रशासनिक टीम ने धावा बोला। मौके पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), क्षेत्राधिकारी (सीओ), पशु चिकित्सा डॉक्टरों की टीम और नगरपालिका के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक, टीम द्वारा फैक्ट्री परिसर के भीतर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, मानकों की अनदेखी और अवैध गतिविधियों के चलते फैक्ट्री को सील करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के मीट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

यह मामला जनवरी में तब सामने आया था, जब चेकिंग के दौरान चण्डौस पुलिस ने उक्त फैक्ट्री के एक ट्रक को पकड़ा था। जांच में ट्रक से प्रतिबंधित गोमांस बरामद हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहे थे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *