Lucknow : कोचिंग में लगी आग पर पा लिया गया काबू, हाई अलर्ट
Lucknow Aliganj Coaching Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट कोचिंग में आग लग गई है. एक चश्मदीद ने खुद को सेकेंड फ्लोर से रेस्क्यू किया. साथ ही बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कोचिंग में आग लगी. बताया जा रहा है कि कोचिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट क्लिनिक था, जहां से कई कैट्स को भी रेस्क्यू किया गया. ये कोचिंग अलीगंज के पुरनिया इलाके में स्थित उषा मेहता मार्ग (बी/2, सेक्टर डी) पर एक इमारत में संचालित हो रहे प्राइवेट कोचिंग संस्थान में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में भीषण अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. देखते ही देखते पूरी इमारत काले धुएं के गुबार और तेज लपटों से घिर गई, जिससे कोचिंग के अंदर पढ़ रहे करीब 10 छात्र-छात्राएं वहीं फंस गए.
अपडेट-
‘पापा मुझे बचा लो यहां आग लगी है’, लखनऊ की कोचिंग में लगी आग में फंसे बच्चे के पिता का छलका दर्द.
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर हाई अलर्ट पर, Burn Units भी अलर्ट पर
ताजा अपडेट के अनुसार, मौके पर मेडिकल की टीम मौजूद है. साथ ही केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर और बर्न यूनिट का हाई अलर्ट पर रखा गया है. कोचिंग में काम करने वाली महिला ने बताया कि छत पर ताला लगा हुआ था. इसकी वजह से छात्र छत पर नहीं जा सके. ताजा अपडेट के अनुसार, मौके पर मौजूद एंबुलेस से छात्रों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मौके पर मेडिकल की भी टीम मौजूद थी.
मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने भी कोचिंग में आग की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता बच्चों की जान बचानी है. सेकेंड फ्लोर की दीवार को तोड़कर बच्चों को बचाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही अभी तक के अपडेट के अनुसार, किसी भी बच्चे के फंसे रहने की संभावना नहीं है.
आग पर काबू पा लिया गया
फायर ब्रिगेड ने अपडेट दिया कि आग पर काबू पा लिया गया है. किसी प्रकार की हताहत की खबर नहीं हैं. कितने बच्चों को रेस्क्यू किया गया है अभी तक मालूम नहीं चल पाया है. साथ ही बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम अंदर जांच पड़ताल कर रही है. कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आईं हैं.
कोई भी बच्चा फंसा नहीं
लगभग 10 बच्चे फंसे थे. फायर टीम की ओर उम्मीद जता रही है कि कोई भी बच्चा फंसा नहीं है, मगर फिर भी अंदर पहुंचकर तफ़तीश करने की कोशिश कर रही है. सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश जारी है. साथ ही बताया जा रहा है कि कोचिंग के फ्रंट से आग बुझा दिया गया है. साथ ही अंदर में आग बुझाने की मशक्कत की जा रही है. किसी भी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है.
फायर ब्रिगेड की टीम कोचिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रही
चश्मदीदों ने बताया कि फायर-फाइटर्स के आने से पहले ही आग विकराल रूप ले ली थी. कुछ बच्चों के शरीर में आग लग गई थी, जिसके बाद वे जान बचाने के लिए छज्जे से कुद गए. ताजा अपडेट के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम कोचिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रही है. मौके पर डीएम समेत तमाम अला अधिकारी मौजूद हैं.
बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला
चश्मदीदों के मुताबिक, नीचे की दुकान में लगी आग इतनी तेजी से ऊपर फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला. दम घुटने और आग की तपिश बढ़ने के कारण अपनी जान बचाने के लिए छात्र-छात्राएं और वहां मौजूद लोग इमारत के छज्जे और छत से नीचे कूदने लगे. इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित करते हुए खुद भी राहत-बचाव कार्य में जुट गए. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत आस-पास की पूरी जगह को खाली करा दिया
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इसका संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और दमकल विभाग के आला अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को तत्काल उचित उपचार उपलब्ध कराने और पूरी स्थिति की सतत मॉनिटरिंग (सतत निगरानी) करने के कड़े आदेश जारी किए. सीएम ने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.

