खुर्जा : निष्काम सेवा मंडल के 31वें वार्षिक उत्सव पर मंगल कलश यात्रा निकाली
खुर्जा में श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड के 31वें वार्षिक उत्सव पर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 2100 महिलाओं ने कलश धारण कर हिस्सा लिया।
यात्रा सुबह 9:30 बजे श्री चामुंडेश्वर मंदिर से शुरू हुई। यह गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, विन्दावाला चौक, सर्राफा बाजार, बजाजा बाजार, अनाज मंडी, बड़ा दरवाजा, सुभाष रोड, ककराला होते हुए राज उपवन, राज नारायण की कोठी पर खत्म हुई।

