कुख्यात गौकश अमी खां और कासिम पर लगा NSA
बुलंदशहर की चोला थाना पुलिस ने दो शातिर गौकशों पर कार्रवाई की। पुलिस ने कौराली गांव के कुख्यात गौकश अमी खाँ और कासिम उर्फ कासम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया है। उन्हें जिला जेल में नोटिस दिया गया।
दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15/16 अगस्त 2026 की रात सुतारी गांव के जंगल में गौकशी की थी। इस मामले में चोला थाने में केस दर्ज हुआ था। तब से दोनों आरोपी बुलंदशहर जिला जेल में बंद हैं।
जमानत के लिए कोर्ट में दी थी अर्जी
जेल में बंद दोनों ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। पुलिस का मानना था कि उनके बाहर आने पर शांति भंग हो सकती थी और वे फिर से गौकशी जैसे अपराध कर सकते थे। इसलिए 28 सितंबर 2026 को उनके खिलाफ NSA लगाया गया।
दोनों अपराधी हैं। कासिम पर हत्या के प्रयास, डकैती, हत्या, रंगदारी, गुंडा एक्ट सहित 15 केस, और अमी खाँ पर गौवंश निवारण, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, लूट, जानलेवा हमले के 16 केस दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

