google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

मुरादाबाद : चुनावी रंजिश में छत से फायरिंग की, फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं,

मुरादाबाद में छत से फायरिंग की गई। पहले पत्थर फेंके, फिर फिल्मी अंदाज में दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायर किए। इनमें एक युवक जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। खुलेआम फायरिंग पथराव की सूचना मिली तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी घर में ताला बंद करके भाग गए। फायरिंग में एक युवक जख्मी हुआ। वारदात रविवार दोपहर कटघर थाना क्षेत्र के सिरसा इनायतपुर की है, लेकिन वीडियो आज सामने आया।

पुलिस ने बताया- गांव में दो परिवारों में प्रधानी चुनाव से रंजिश है। एक परिवार चांद बाबू का और दूसरा अफसर अली का है। दोनों ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों हार गए। तब से कई बार दोनों परिवारों में विवाद हो चुका है।

दो महीने पहले अफसर अली के बेटे पर लड़की से रेप का आरोप लगा था। वह जेल में बंद है। इस घटना को लेकर रविवार को भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। दोनों के घर आमने-सामने हैं।

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार छत पर आ गए। एक दूसरे पर पहले पथराव और फिर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते हुए का वीडियो भी सामने आया है।

इसमें चांद बाबू के घर से उसके लड़के छत से पथराव और फायरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अफसर अली के घर पर करीब आधे घंटे तक फायरिंग की। गोली लगने से अफसर अली का बेटा सलीम घायल हो गया।

वारदात के बाद फायरिंग वाली गली में अब सन्नाटा पसरा है। दोनों पक्ष घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए हैं। वे इस समय कहां हैं। इसके बारें में किसी को कुछ भी नहीं पता। घटना स्थल पर इस समय पुलिस मौजूद है। लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली जा रही है।

कटघर इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब दोनों पक्षों के लोग घर में ताला बंद करके भाग चुके थे। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने कोई एप्लिकेशन नहीं दी। पुलिस ने खुद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *