Live News

श्रुति बनीं बुलंदशहर की नई डीएम

उत्तर प्रदेश में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2011 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति को बुलंदशहर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रुति को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद से प्रोन्नत करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रुति की गिनती प्रदेश के प्रतिभाशाली आईएएस अधिकारियों में होती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की। उनका सफर आज कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल में बुलंदशहर के वर्तमान जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को मथुरा का नया डीएम बनाया गया है। चंद्रप्रकाश सिंह ने बुलंदशहर में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा किया है। वे लगभग साढ़े तीन वर्षों तक इस पद पर रहे, जो जिले के इतिहास में किसी डीएम का सबसे लंबा कार्यकाल है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *