Latest

सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है – अंशुल वर्मा

हरदोई (एहसानुल हक), विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सांसद ने गिनाई सरकार उपलब्धियां। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत महम्मदापुर में शुक्रवार के दिन विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य पूर्व सांसद अंशुल वर्मा एवं भाजपा मंडल महेश गुप्ता,एडीओ ए०जी० इम्तियाज अहमद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती का माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अंशुल वर्मा द्वारा प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे लोगों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड,पुष्टाहार आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित योजनाओं के विधिवत प्रचार प्रसार हेतु स्थापित स्टाप/ प्रदर्शनी का अवलोकन कर सांसद अंशुल वर्मा ने मौजूद क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि विकसित भारत यात्रा हर घर तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने तथा समावेशी विकास की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक सार्थक पहल है। डॉ० रामलखन गुप्ता ने भी स्वास्थ विभाग संबंधी लोगों को विभिन्न जानकारियां दी, कार्यक्रम में एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के एवं संभावित विकास की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रमुख रूप डा० रामलखन गुप्ता अनुज, प्रधान प्रतिनिधि कपिल पाल, एडीओ आई एस बी (सहायक संख्या अधिकारी) गणेश शुक्ला,सर्वेंद्र पाल पप्पी, अधिकारी गण सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *