Crime News

आगरा : 8 साल की बच्ची से रेप

आगरा 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। क्लास 3 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ पड़ोसी ने अपने घर में दरिंदगी की। डराया-धमकाया कि किसी से कुछ बताई तो गला दबाकर मार डालेंगे। इसी बीच बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो खुद ही हॉस्पिटल लेकर पहुंच गया। बच्ची के घर वालों और डॉक्टर से बताया कि मेरे घर खेलते समय बच्ची जीने से गिर गई।

डॉक्टर को जांच में शक हुआ। कई घंटे की काउंसिलिंग के बाद बच्ची ने सच बताया। फिर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने 19 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है।

पड़ोसी के घर बच्ची खेलने गई थी
ताजगंज की रहने वाली बच्ची अपने पड़ोसी के घर खेलने गई। उसके घर कई बच्चे हैं, इसलिए बच्ची अक्सर खेलने जाती थी। तभी पड़ोसी युवक उसे बहाने से कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत खराब हुई तो धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो गला घोंट देंगे। बच्ची बुरी तरह डर गई। आरोपी उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। परिजनों को सूचना दी।

शाम को लेडी डॉक्टर ने बच्ची की हालत देखी तो उन्हें शक हुआ। लेडी डॉक्टर ने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने डरते हुए कहा कि वो सीढ़ी से गिर गई थी। इससे ही चोट लग गई है। डॉक्टर ने बहुत देर तक उससे बातचीत की। उसकी काउंसिलिंग की। उसे विश्वास में लिया। तब बच्ची ने बताया कि पड़ोसी ने उसके साथ गलत हरकत की है।

दुष्कर्म का पता चलते ही परिजन हैरान रह गए। रात में ही ताजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी नामजद युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *