News

बुलंदशहर : गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए मारी गोली

बुलंदशहर में एक ठेकेदार (कांट्रैक्टर) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सीने पर गोली मारकर जान दे दी। वारदात के समय वो मोबाइल से अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। पत्नी 4 दिन पहले ही मायके गई थी। घर पर उस उस समय कोई नहीं था।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके पेट पर उसके पेट पर मोबइल रखा मिला। पास में प्लेट रखी थी जिसमें नमकीन रखी थी। पूरा मामला रविवार की रात करीब 12 बजे जिला मुख्यालय से करीब दो किमी दूर जीवनगीत कॉलोनी का है। कपिल बालियान (40) पुत्र मनवीर चौधरी मूल रूप से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भौपुर गांव का रहने वाले थे और बुलंदशहर में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। वो गवर्नमेंट और प्राइवेट ठेके लेते थे। परिवार में पत्नी रंजना और दो बेटियां पाखी (12) और शानवी (7) हैं। माता और पिता मनवीर गांव में रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि कपिल की पत्नी और दोनों बेटियां तीन दिन पहले गांव गई थीं। घटना के समय कपिल घर में अकेला था।

कपिल का उसके मामा के होटल में काम करने वाली एक लड़की से अफेयर हो गया था। जिससे वो अक्सर काम के बहाने मिलने जाया करता था। दोनों अक्सर कॉल पर बात भी करते थे। लेकिन इस बात की जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। रविवार रात करीब 12 बजे कपिल मोबाइल पर अपने कमरे में वीडियो कॉल अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों को किसी बात पर झगड़ा होन लगा। करीब 15 मिनट बात करने के बाद उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अपने सीने पर गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो कपिल खून से लथपथ हाल में बैठा हुआ मिला। उसके पेट पर मोबाइल रखा था। लास्ट वीडियो कॉल उसकी गर्लफ्रेंड की थी। कॉल कुछ देर पहले ही कट हुई थी। लोगों की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *