News

बुलंदशहर : यूरिया की कालाबाजारी के आरोपी पर लगा NSA

बुलंदशहर पुलिस ने यूरिया की कालाबाजारी के आरोपी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिमांड पर लेकर मेरठ जिला कारागार भेज दिया गया है।

यह मामला 11 मई 2026 को सामने आया था। उस दिन जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने अनूपशहर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे यूरिया से भरे तीन ट्रकों को बरामद किया था। इस संबंध में थाना अनूपशहर में विभिन्न धाराओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दर्ज मामले में बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बागडपुर निवासी रामेन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र पूरन सिंह सहित कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। रामेन्द्र उर्फ गुड्डू को 13 मई 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वह बुलंदशहर जिला कारागार में बंद था।

अभियुक्त रामेन्द्र उर्फ गुड्डू द्वारा माननीय न्यायालय में जमानत के प्रयास किए जा रहे थे। इसी के मद्देनजर, अनूपशहर पुलिस ने 29 मई 2026 को उसके विरुद्ध एनएसए की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की। एनएसए का नोटिस उसे जिला कारागार में तामील कराया गया।

इसके बाद, 30 मई 2026 को रामेन्द्र उर्फ गुड्डू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत रिमांड पर लेकर मेरठ जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 23 मई 2026 को अभियुक्त मौ. हारुन के विरुद्ध भी एनएसए की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *