Live News

बुलंदशहर : मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Share News
4 / 100

बुलंदशहर , लोकसभा में पांच विधानसभा के 756 मतदान केंद्रों पर 18 लाख मतदाता कल प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 26 कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस और फोर्स लगाई गई है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम गया।

बुलन्दशहर लोकसभा प्रत्याशी भाजपा से भोला सिंह, बसपा से गिरीश जाटव, कांग्रेस से शिवराम वाल्मीकि ने रोड शो निकालकर वोट मांगे। शुक्रवार को इस सीट पर मतदान होना है। इसके लिए 2042 पोलिंग पार्टियां आज डीएवी कॉलेज से रवाना होना शुरू हो गईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंच जाएंगी।

दावेदारों का काम पूरा हो गया है, अब उनकी किस्मत का फैसला वोटरों के हाथ में है। 26 अप्रैल दूसरे चरण में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और अमरोहा जनपद में मतदान होगा। बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। बुलन्दशहर लोकसभा में पांच विधानसभा अनूपशहर, स्याना, डिबाई, बुलन्दशहर सदर और शिकारपुर विधानसभा में बने 756 मतदान केंद्र पर 18 लाख मतदाता वोट करेंगे।

इसके लिए गुरुवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू होने लगीं। प्रचार-प्रसार थमने के बाद जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने कई जगह पर वीडियोग्राफी कराई है, जिससे लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के समर्थक भी सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया है कि मतदान बूथों का तैयारियां हो चुकी हैं। गुरुवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच जाएंगी। रात में ही ईवीएम पहुंचा दी जाएंगी।

लोकसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के बाद ठेके भी बंद कर दिए गए हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान और बीयर शॉप बुधवार शाम छह बजे बंद हो गई हैं। अब 26 अप्रैल की शाम छह बजे मतदान समाप्ति के बाद ठेके खुलेंगे। जिन विधानसभाओं में चुनाव नहीं है वहां पर ठेके खुले रहेंगे। बुधवार को ठेके बंद होने से पहले लोग अधिक खरीदारी करते दिखाई दिए। ठेके पर भी बाकायदा पोस्टर लगाए गए कि अब 26 अप्रैल की शाम छह बजे ठेके खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *