google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

अशरफ की पत्नी जैनब के घर पर चला बुलडोजर, 5 करोड़ से बनवाया था घर

प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी फातिमा जैनब के घर को बुलडोजर से गिराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह 11.30 बजे सल्लाहपुर इलाके में जैनब के घर पहुंची। 3 बुलडोजर इमारत को गिराने में लगे। पुलिस ने आसपास बैरिकेडिंग कर दी। भीड़ को वहां से हटाया। ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की गई।

पुलिस अफसर ने बताया कि जैनब के घर के सटा हुआ उसके भाई जैद मास्टर का घर बना हुआ है। दोनों ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करके आलीशान घर बनाया था। यह जमीन करीब 50 करोड़ रुपए की है। जैनब का मकान अतीक के घर से करीब 3 किमी की दूरी पर बना हुआ है।

26 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से अशरफ की पत्नी जैनब फरार है। 15 अप्रैल को 2023 को प्रयागराज में अशरफ और अतीक की हत्या कर दी गई थी, तब से जैद मास्टर भी फरार था। अब तक अतीक अहमद, भाई अशरफ और गैंग की 1800 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 13 मकान पर बुलडोजर चल चुका है।

जैनब के मकान के बगल में 400 गज में उसके भाई जैद मास्टर का मकान बना था। उसे भी तोड़ दिया गया। मकान से सटे 600 वर्ग गज खाली प्लाट की बाउंड्री गेट गिराया गया।

जैनब का मकान 400 गज में बना था। मकान 3 मंजिला था। एक हॉल, 7 सात कमरे बने थे।

अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के मकान की बुलडोजर कार्रवाई की ड्रोन इमेज सामने आई है। इसमें दोनों मकान और उन्हें तोड़ने में लगे बुलडोजर दिख रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *