News

एटा में हरियाणवी सिंगर से बदसलूकी, फ्रूटी फेंकी, कुर्सियां तोड़ीं

एटा महोत्सव में हरियाणी सिंगर शिवा चौधरी के साथ बदसलूकी हुई। रविवार रात परफार्मेंस के दौरान फैन ने स्टेज पर सिंगर की ओर फ्रूटी फेंककर मारी, लेकिन फ्रूटी स्टेज पर जा गिरी। पैकेट फटने से छीटें सिंगर पर पड़ गए। इस पर सिंगर भड़क गईं।

दर्शकों को जमकर फटकार लगाई। कहा- वेरी बैड। इस पर दर्शक हूटिंग करने लगे। नाराज सिंगर स्टेज छोड़कर चली गईं। इसके बाद दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेज पर चढ़ गए। 100 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दीं, फिर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को काबू नहीं कर पाए।

उन्होंने अफसरों को सूचना दी। हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह से भीड़ को शांत करवाया। इसके बाद सिंगर फिर से स्टेज पर आईं और कार्यक्रम को पूरा किया।

एटा में जिला प्रशासन महोत्सव का आयोजन करवा रहा है। 10 जनवरी से शुरू हुआ महोत्सव 10 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव के 9वें दिन यानी रविवार को हरियाणी सिंगर अजय हुड्‌डा का कार्यक्रम था। 1500 लोग उन्हें सुनने पहुंचे।

मगर सिंगर 1 घंटे की देरी से पहुंची। उन्होंने 30 मिनट तक परफार्म किया। रात 10 बजे सिंगर शिवा चौधरी स्टेज पर आईं। उन्होंने सॉन्ग स्टार्ट ही किया, तभी एक फैन ने फ्रूटी फेंक दी। फैंस की हरकत से सिंगर गुस्सा हो गईं। सिंगर ने कहा- वेरी बैड, ये जिसने भी फेंका है, बिल्कुल गलत किया। क्या आप अपने घर आए मेहमानों के साथ ऐसे ट्रीट करते हैं। इस पर दर्शक हूटिंग करने लगे। यह देखकर गायिका स्टेज छोड़कर चली गईं। इसके बाद दर्शक भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। कुर्सियां तोड़ दीं। महोत्सव में लगे पुलिसकर्मी भीड़ को संभाल नहीं पाए।

हंगामे की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। फिर किसी तरह भीड़ को शांत कराया, तब कार्यक्रम पूरा हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा- आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *