google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

मेरठ : बनेगा महाराजा अग्रसेन का मंदिर, बुजुर्गों के रहने के आश्रम की व्यवस्था

मेरठ। हरियाणा के अग्रोहा जिले के बाद अब मेरठ में भी महाराजा अग्रसेन का भव्य मंदिर बनने जा रहा हैं। समिति की और से 70-80 बुजुर्गों के रहने के लिए आश्रम भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधा के लिए एक हॉस्पिटल भी बनेगा। जिसका 70 करोड़ रुपए बजट बनाया गया हैं। आगामी 26 जनवरी में भूमि के शुद्धिकरण होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उनकी समिति द्वारा शताब्दी नगर में अग्रसेन सेवा सदन का निर्माण कराया ज रहा हैं। जिसका बजट करीब 70 करोड रुपए है। इसमें महाराजा अग्रसेन का भव्य मंदिर, हॉस्पिटल और बुजुर्गों के रहने के लिए आश्रम भी बनाया जाएगा। इसके लिए 26 जनवरी में समिति द्वारा भूमि का शुद्धिकरण कराया जाएगा। वहीं महामंत्री गिरीश कुमार बंसल ने बताया कि भव्य मंदिर के साथ एक हॉस्पिटल बनेगा।

जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग उपचार करा सकेंगे। आज के समय में दो हम दो हमारे दो यानी दो बच्चे ही होते हैं। ऐसे में एक बच्चा विदेश शिफ्ट होता है तो उसके माता – पिता अकेले रह जाते हैं। ऐसे में बुजुर्गों के लिए एक आश्रम भी बनाया ज रहा हैं। जो आधुनिक होगा, यानी आश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के साथ उनके मनोरंजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

विनीत शारदा अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन का मंदिर एक मात्र अग्रोहा में स्थित है, जो हरियाणा के हिसार जिले में है। यह मंदिर महाराजा अग्रसेन को समर्पित है, जो एक महान भारतीय राजा थे जिन्होंने व्यापारियों के शहर अग्रोहा की स्थापना की थी।

महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत भी माना जाता है, और उन्होंने अपने राज्य में सच्चे समाजवाद की स्थापना के लिए कई नियम बनाए थे। अब इनका मंदिर मेरठ में बनने ज रहा हैं। उनका प्रयास रहेगा प्रदेश व देश से बड़े नेता उनके कार्यक्रम में शामिल हो, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को न्योता दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *