Crime News

नोएडा : मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में हत्या के आरोपियों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 साल के दीपक का अमन और पीयूष से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम एफएनजी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमन और संदीप के पैर में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो अन्य बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और फिलहाल चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर दीपक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *