Sports

यूपी के खिलाड़ियों का ऑक्शन…ऋषभ को 27 करोड़ में खरीदा

सऊदी अरब के जेद्दाह में IPL मेगा ऑक्शन चल रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह IPL इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। LSG के कैप्टन रहे केएल राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा है।

दूसरी मार्की लिस्ट से कैप्ड प्लेयर मोहम्मद शमी को हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। यानी अपने बेस प्राइस से 5 गुना कीमत पर शमी खरीदे गए। पिछले सीजन में इंडियन पेसर शमी इंजरी की वजह से नहीं खेले थे। इससे पहले 2023 में गुजरात के लिए खेला था।

ऑक्शन लिस्ट में 577 खिलाड़ियों में से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें आठ खिलाड़ी मेरठ के हैं। पहले दिन मेरठ के भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी पर फ्रैंचाइजी के द्वारा बड़ा दांव लगाया जा सकता है। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 8.4 करोड़ रुपए में खरीदे गए समीर और भुवनेश्वनर कुमार पर सबकी नजरें हैं। मेरठ से तीन नए उभरते हुए खिलाड़ियों का नाम सूची में पहली बार शामिल हुआ। उनका नंबर सोमवार को आने की उम्मीद है।

LSG ने तेज गेंदबाज आवेश खान को 9.75 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए 16 मैचों में 19 विकेट लिए थे।

LSG के 4 नए खिलाड़ी और 5 रिटेंशन क्रिकेटर के बारे में जानिए…

LSG के नए खिलाड़ी

  • ऋषभ पंत – 27 करोड़
  • डेविड मिलर -7.5 करोड़
  • एडेन मार्करम – 2 करोड़
  • मिचेल मार्श – 3.40 करोड़

LSG के 5 रिटेंशन

  • निकोलस पूरन – 21 करोड़
  • रवि बिश्नोई – 11 करोड़
  • मयंक यादव – 11 करोड़
  • मोहसिन खान – 4 करोड़
  • आयुष बडोनी – 4 करोड़
  • लखनऊ ने डेविड मिलर को 7.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। पिछले सीजन में साउथ अफ्रीकन बैट्समैन डेविड मिलर गुजरात के लिए खेले थे और उन्होंने 9 मैचों में 210 रन बनाए थे।
  • दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के एडेन मार्करम बेस प्राइस पर बिके। LSG ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *