Dailynews

सपा की चौथी लिस्ट में 6 नाम, इटावा से जितेंद्र दोहरे और गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर को दिया टिकट

Share News
5 / 100

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को 6 नामों की चौथी लिस्ट जारी की। इसमें आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव ने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उतारा है, जबकि मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और सुल्तानपुर से भीम निषाद को टिकट दिया है।

आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव के उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 2019 में आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा था। हालांकि, बाद में विधानसभा चुनाव में करहल से विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद हुए उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को सपा ने टिकट दिया था। इसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इस बार भी निरहुआ को टिकट दिया था। आजमगढ़ में निरहुआ और धर्मेंद्र यादव के बीच है।

इससे पहले सपा की पहली लिस्ट में धर्मेंद्र यादव को बदायूं से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, बाद में बदायूं से उनका नाम वापस ले लिया था। बदायूं से सपा ने शिवपाल यादव को मैदान में उतारा है। सपा अब तक 43 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इसमें एक सीट भदोही की ममता बनर्जी की TMC को दी है। यहां से TMC के टिकट पर ललितेश त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *