General

जहां मर्जी वहां से कराइये प्रॉपर्टी की रजिस्‍ट्री

दिल्‍ली. प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराना एक पेचीदा काम माना जाता है. रजिस्‍ट्री करवाने के लिए कतारों में खड़े रहना और कई तरह के कागज इक्‍ट्ठे करने में खूब टाइम खपता है. साथ ही संपत्ति की रजिस्‍ट्री भी उसी तहसील यानी सब रजिस्‍ट्रार में होती है, जिसके क्षेत्राधिकार में वह स्थित है. लेकिन, अगर यही काम आप अगर अपने लिविंग रूम में सोफे पर बैठे-बैठे ही बस कुछ क्लिक्‍स पर ही कर लें और प्रॉपर्टी की सरकारी रजिस्ट्री आपके वॉट्सऐप पर आ जाए तो कैसा रहेगा? सुनने में यह कल्पना जैसा लग सकता है, लेकिन अब यह हकीकत बन चुका है. एक ऐसी नई व्यवस्था तमिलनाडु सरकार ने शुरू की है.

तमिलनाडु सरकार ने “एनिवेयर रजिस्‍ट्रेशन (Anywhere Registration) यानी कहीं से भी पंजीकरण सिस्टम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. राज्य सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह एक 24×7 ऑनलाइन डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम है. तमिलनाडु के लोगों अब अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्‍ट्री कराने के के लिए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी. पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है, जिससे लोग देश या दुनिया के किसी भी कोने से, किसी भी समय अपनी प्रॉपर्टी के दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर उसकी रजिस्‍ट्री करा सकेंगे.

शुरुआती चरण में सरकार ने इस व्यवस्था के दायरे में कुछ बेहद महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली प्रॉपर्टी को शामिल किया है. किसी भी नए प्लॉट या जमीन की पहली बार होने वाली बिक्री के दस्तावेज को ऑनलाइन रजिस्‍टर्ड कराया जा सकता है. इसी तरह नए बने अपार्टमेंट या फ्लैट और तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड (Tamil Nadu Housing Board) द्वारा जारी किए जाने वाले बिक्री दस्तावेजो की ऑनलाइन रजिस्‍ट्री होगी. बैंक लोन और मॉर्गेज के लिए होने वाली प्रॉपर्टी रजिस्‍ट्रेशन भी ऑनलाइन हो जाएगा.

रजिस्‍ट्री करवाने के लिए तमिलनाडु रजिस्ट्रेशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां अपना एक यूजर लॉगिन अकाउंट बनाकर, मांगी गई जरूरी जानकारियां भरनी होंगी और आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन सबमिट कर देना होगा. सब-रजिस्ट्रार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेज़ सीधे यूजर के अकाउंट में भेज दिया जाएगा और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी दिए जाएंगे. रजिस्‍ट्री को संबंधित पक्ष अपने-अपने यूजर अकाउंट के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *