Dailynews

आजमगढ़ : कोडीन माफिया की 51 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

आजमगढ़ में पुलिस और प्रशासन ने कोडीन माफिया विकास सिंह नर्वे की करीब 51 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत ई-कोर्ट के आदेश पर की गई। मकान और फ्लैट बुकिंग की धनराशि को फ्रीज किया गया है।

आरोपी ने अवैध पैसों से गांव में बड़ा मकान बनाया था। उसने लखनऊ में भी प्रॉपर्टी में करोड़ों रुपए इंवेस्ट किए। पुलिस जांच में उसकी अवैध संपत्तियों का पूरा नेटवर्क सामने आया। साइबर पुलिस की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि साइबर थाना पुलिस कोडीन कफ सिरप मामले की जांच कर रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी विकास सिंह नरवे ने अपराध से 50 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति बनाई है।

पुलिस ने इस संपत्ति को कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान गांव में मुनादी भी कराई गई। आरोपी ने अपने गांव में करीब 27 लाख रुपए का मकान बनवाया था। इसके अलावा उसने लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में एक फ्लैट बुक कराया था। इस फ्लैट की कुल कीमत करीब 1.61 करोड़ रुपए है।

फ्लैट के लिए करीब 23.64 लाख रुपए एडवांस जमा किए गए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इस रकम को फ्रीज कर दिया। ई-कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *