Crime News

Badaun : पिता ने बेटी और प्रेमी को फावड़े से काट डाला

बदायूं, बदायूं में ऑनर किलिंग हुई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह 4 बजे प्रेमी लड़की से मिलने पहुंचा था, तभी दोनों को लड़की के घरवालों ने देख लिया। पहले दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद पिता ने फावड़े से दोनों को काट डाला।

कत्ल करने के बाद आरोपी पिता फावड़ा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वारदात की सूचना पर DIG डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल पहुंचे। लोगों से पूछताछ की। लड़के के घरवालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला बिल्सी थाना क्षेत्र का है।

गांव परौली का रहने वाला 20 साल का सचिन भार्गव उर्फ जयपाल हरियाणा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 31 दिसंबर को ही वह घर आया था। उसके घर में 3 भाई और एक बहन हैं। सचिन का घर से 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले महेश की बेटी नीतू से करीब 3 साल से अफेयर चल रहा था।

सचिन और नीतू के परिवार वालों को भी यह बात पता थी। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। बंदिशें भी लगाई गईं, लेकिन दोनों नहीं माने। फोन पर तो बात होती ही थी। इसके अलावा दोनों छुप-छुपकर मिलते भी थे।

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे सचिन अपनी प्रेमिका नीतू से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच नीतू के घरवाले जाग गए। जैसे ही उन्होंने नीतू को सचिन के साथ देखा, तो उन्होंने शोर मचाया। इससे पहले कि दोनों वहां से भागते, घरवालों ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद घरवालों ने दोनों को पहले तो जमकर पीटा। इसके बाद पिता ने घर में रखे फावड़े से पहले प्रेमी पर ताबड़तोड़ वार किए, फिर अपनी बेटी के सिर पर वार कर दिया। दोनों की हत्या करने के बाद नीतू के दो भाई और मां तो घर से भाग गए, लेकिन पिता महेश फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *