बुलंदशहर कलेक्ट्रेट परिसर में बजा बैंड-बाजा, महिलाओं ने निकाली शिव बारात
बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में गुरुवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। जिलाधिकारी जब अपने दफ्तर में फरियादियों की समस्याएं सुन रही थीं, तभी कलेक्ट्रेट परिसर में बैंड-बाजे के साथ बारात निकल पड़ी।
घटना की शुरुआत कलेक्ट्रेट के अंदर स्थित एक पुराने मंदिर से हुई। परंपरा के अनुसार, शादी से पहले महिलाएं यहां पूजा-अर्चना करने आती हैं और पीछे के गेट से लौट जाती हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ। पूजा के बाद महिलाएं बैंड-बाजे के साथ कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से निकल गईं।
इस दौरान आश्चर्यजनक रूप से किसी भी सुरक्षाकर्मी ने महिलाओं को रोकने का प्रयास नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस अनोखी बारात पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और टिप्पणियां कर रहे हैं। एसडीएम अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।