Latest

खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

Share News
5 / 100

सेवापुरी।नेहरू युवा केंद्र वाराणसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता रविवार को सेवापुरी विकासखंड के हाथी बरनी खेल मैदान में सम्पन्न हुयी। खेल में प्रत्येक ग्राम पंचायतों के युवा मंडल सदस्य सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद कबड्डी एवं दौड़ की प्रतियोगिताये आयोजित की गयी। कबड्डी बालिका वर्ग में कालिकाधाम की टीम प्रथम स्थान पर रही।


दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर बालक वर्ग में रोहन कुमार प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में अनामिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। तो वही 400 मीटर में रिया सिंह को प्रथम स्थान मिला। काजल यादव द्वितीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में रोहन कुमार को प्रथम स्थान मिला। साथ ही लंबी कूद बालिका वर्ग में ज्योति मौर्य ने प्रथम स्थान लाकर गांव का मान बढ़ाया। कार्यक्रम सेवापुरी विकासखंड के एनवाईवी शिव प्रताप सिंह एवं देवेंद्र कुमार पटेल के देखरेख में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राजेश मौर्य ने निभायी। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गयी। इस मौके पर प्रमुख रूप से राहुल मिश्रा शिवा सरोज काजल यादव कुश कुमार आंचल मौर्य दीक्षा गुप्ता शुभम कुमार अंकित विश्वकर्मा अभिमन्यु राजभर मुस्कान कनौजिया सहित बड़ी संख्या में विभिन्न युवा मंडल के युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *