Crime News

बुलंदशहर : ई-रिक्शा चालक से रिश्वत लेने पर SP ने दरोगा-सिपाही को सस्पेंड किया

बुलंदशहर के काला आम चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रैफिक दरोगा नरेंद्र कुमार और सिपाही विक्रम राठी एक ई-रिक्शा चालक से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सिपाही एक व्यक्ति से बात करता दिखाई दे रहा है। वह व्यक्ति ई-रिक्शा चालक से पैसों की बात करता है। चालक 550 रुपये की बात करता है, जिस पर वह व्यक्ति 300 रुपये देने को कहता है। वह 10-20 के नोट देने की भी बात करता है।

ई-रिक्शा चालक छोटे नोटों में रिश्वत की राशि दरोगा को देता है। दरोगा पैसे लेने के बाद चालक को गाली देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की हिदायत देता है। पास खड़े एक व्यक्ति ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

जांच में पता चला कि पीड़ित चालक किराए पर ई-रिक्शा चलाता है। पुलिसकर्मियों ने उसकी पूरे दिन की कमाई रिश्वत के रूप में वसूल ली। मामला सामने आने के बाद पुलिस कप्तान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *