Dailynews

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

अयोध्या : राम मंदिर के दान चोरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 2 पदाधिकारियों के इस्तीफे की जानकारी सामने आई है. सूत्रों की माने तो राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, गोपाल राय ने भी खुद को इससे अलग कर लिया है. हालांकि, वह राम मंदिर के ट्रस्ट में किसी पद पर नहीं हैं.

गौरतलब है, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के दायरे को विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बढ़ाए जाने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी जांच हों, ये लोग जांच से बाहर नहीं हैं. वहीं विपक्ष भी लगातार सवाल कर रहा था कि आखिर चंपत राय पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. उनसे इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है. इस बीच, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर सामने आना बहुत बड़ी बात है. अब ये नहीं पता कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया.

बताया जा रहा है कि वीएचपी और आरएसएस के दवाब में चंपत राय ने इस्तीफा दिया है. हालांकि, असली वजह बाद में ही सामने आएगी. इससे पहले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव पर नामजद FIR दर्ज कराई गई है. इन सभी पर चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत विभिन्न आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं, सभी 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों से पूछताछ चल रही है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *