Latest

चौमू : बाबा अमरनाथ के दर्शन कर लौटे श्रद्धालु

Share News
10 / 100

चौमू, बाबा अमरनाथ कावडिया संघ के तत्वावधान में बस द्वारा पंचम अमरनाथ यात्रा का जत्था 10 दिन की यात्रा करके सकुशल लौटे है। यात्रा के चौमू पहुंचने पर डिसेंट रिसोर्ट में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक सुरेश गोदारा और सिद्धांत जैन ने बताया कि यात्रा में अमरनाथ यात्रियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए है।

यात्रा 27 जून शहर के गढ़ गणेश मंदिर से रवाना होकर रिंगस भेरूजी, सालासर बालाजी, इच्छापूर्ण बालाजी, स्वर्ण मंदिर, अटारी बॉर्डर, माता वैष्णो देवी, चीची माता आदि के दर्शन करते हुए बाबा अमरनाथ के बालटाल मार्ग से दर्शन किए लौटते समय श्रीनगर स्थित शंकराचार्य मंदिर के परिसर में भगवान भोले की पूजा अर्चना की। यात्रियों के शनिवार को चौमू पहुंचने पर रिंगस रोड स्थित डीसेंट रिसोर्ट में अमरनाथ यात्रियों का भोलेनाथ के जयकारों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान सभी अमरनाथ यात्री भाव विभोर हो गए। बाबा अमरनाथ कावडिया संघ के अध्यक्ष रमेश देवंदा ने सभी अमरनाथ यात्रियों का दुपट्टा पहनकर स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। इसके अलावा जलपान के बाद सभी ने अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। अमरनाथ यात्रियों का स्वागत पीसीसी सदस्य अभिषेक सैनी, पार्षद राहुल शर्मा, सायर सैनी, राधिका सैनी, बाबा अमरनाथ कावडिया संघ के कुमार गौरव सैनी, प्रदीप शर्मा, अशोक पारीक, पंकज बागड़ा, केदार छीपा, तुसार सैनी, श्याम शर्मा, पिंटू अग्रवाल, अविनाश शर्मा, जीतू सैनी, आशीष ताम्बी, प्रमोद गोयल, कांता गुप्ता, सीमा बटवाल, अनिता कुमावत आदि मौजूद रहे।

10 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *