कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, 2.19 करोड़ फॉलोअर्स; वेबसाइट भी बंद
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का इंस्टाग्राम अकाउंट शनिवार को हैक होने का दावा किया गया। पार्टी ने सुबह 8.25 बजे X पोस्ट में बताया कि CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि यूजर्स अकाउंट देख पा रहे हैं।
अब पार्टी की वेबसाइट भी ओपन नहीं हो रही है। CJP ने एक्स पोस्ट में यह भी बताया कि वेबसाइट पर 10 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इधर, पार्टी के इंस्टाग्राम पर दोपहर 1 बजे तक 2 करोड़ 19 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। X पर भी फॉलोअर्स की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच चुकी है।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उनके माता-पिता ने भी बेटे की गिरफ्तारी की आंशका जताई।
- CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। इसके अलावा दीपके कल पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर आए। इसमें उन्होंने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। शनिवार सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन पिटीशन में 5 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग साइन कर चुके हैं।
- अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। इसके अलावा दीपके कल पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर आए।
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के अधिकार पाने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल हुए हैं। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं देने वाली श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन मांगा गया है। ये आवेदन अजीम आदमभाई जम, अखंड स्वरूप और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की एक प्रोपराइटरशिप फर्म की ओर से दाखिल किए गए हैं।
अभिजीत के पिता भगवान और मां अनीता दीपके ने कहा- आज का माहौल देखकर डर लगना स्वाभाविक है। चाहे उसके कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों। उसने खुद भी भारत लौटने पर गिफ्तार होने का डर जाहिर किया है।
CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं।

