General

डीएलएड में एडमिशन का शेड्यूल जारी, 15 जून से शुरू होंगे आवेदन

UP DElEd 2026 Admission: उत्तर प्रदेश में डीएलएड प्रशिक्षण करने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन, फीस जमा करने और फॉर्म प्रिंट करने की पूरी समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है. डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब तय तारीखों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

जारी कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए 15 जून 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. इसके बाद किसी भी प्रकार का शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा.वहीं आवेदन पत्र को पूरी तरह भरने और उसका प्रिंट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है.

परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. डाक, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.इसलिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

डीएलएड प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)/सीटीई (College of Teacher Education), वाराणसी/प्रदेश के निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं.इन संस्थानों में निर्धारित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *