नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 16 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) एक जुलाई से 16 शहरों से जुड़ जाएगा। यहां रोजाना करीब 45 फ्लाईट संचालित होंगी। अभी तक एयरपोर्ट पर इंडिगो और अकासा एयर की कुल 12 फ्लाइट संचालित हो रही थी। इनमें 6 आने वाली और 6 जाने वाली हैं। ये उड़ानें नवी मुंबई, जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत पांच शहरों के लिए हैं। पहली उड़ान सुबह 8 बजे आती है।
इन शहरों की फ्लाईट एयरपोर्ट पर कल से मुंबई, श्रीनगर, जम्मू, बरेली, भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, चंडीगढ़, जयपुर, जोधपुर, किशनगढ़, लखनऊ और पंतनगर समेत कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होंगी। जिसमें पहली फ्लाइट सुबह छह बजकर चालिस मिनट पर होगी और अंतिम फ्लाइट शाम करीब 19 बजकर 55 मिनट की होगी।
प्रदेश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनाने की योजना
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल विकसित किया गया है। इसकी सालाना यात्री क्षमता करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की है। आने वाले समय में यहां छह रनवे और कई टर्मिनल विकसित किए जाएंगे।
इसे देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट हब के रूप में तैयार करने की योजना है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया। 15 जून को पहली कामर्शियल फ्लाईट ने यहां से उड़ान भरी

