Latest

डॉ. अशोक यादव भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

Share News
4 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठोंं के प्रदेश संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में ग्राम जगदीशपुरा निवासी डॉ. अशोक यादव को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. यादव पूर्व में दो बार चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रह चुके है। उनकी नियुक्ति पर विधायक हंसराज पटेल, यादव महासभा अध्यक्ष भैरु हुल्डा, भाजपा नेता बनवारी लाल यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, उप प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेन्द्र रहीसा, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, कैलाश स्वामी, एडवोकेट उदय सिंह तंवर, एडवोकेट सुबेसिंह मोरोडिया, पूर्व चैयरमैन एडवोकेट महेन्द्र कुमार सैनी, सैनी सभाध्यक्ष राकेश सैनी, रवि शर्मा, रोहिताश सैनी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *