News

फतेहपुर : नहर से युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

फतेहपुर (मनीष तिवारी), बेसड़ी व बुधरामऊ के बीच से निकली निचली राम गंगा नहर से एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई,जहां आपको बताते चलें कि 4 फरवरी 2024 को थाना बकेवर से चंद्रावती पत्नी चंद्रिका गायब हो गई थी जहां थाना बकेवर के थाना प्रभारी योगेश कुमार से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की गुमशुदगी 05 फरवरी को लिखी गई थी जिसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी और आंखों से दिखाई नहीं देता था।वहीं आज 13 फरवरी को सुबह 5:00 बजे उसका हत्या युक्त शव मिला, जहां सूचना पर पहुंची थाना असोथर की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *