Crime News

दिल्ली में 12 साल की लड़की से गैंगरेप

Share News
9 / 100

दिल्ली 12 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी की है। लड़की ने 5 जनवरी को अपने कजिन को पूरी बात बताई। दिल्ली पुलिस ने रविवार 7 जनवरी को घटना का खुलासा किया।

पुलिस ने एक महिला, टी-स्टॉल के मालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग है, जिनकी उम्र 12, 14 और 15 साल है। ये तीनों टी-स्टॉल पर काम करते थे।

मामला दिल्ली के सदर बाजार इलाके का है। टी-स्टॉल के मालिक ने 1 जनवरी को कूड़ा बीनने वाली महिला से न्यू ईयर मनाने के लिए एक लड़की का इंतजाम करने को कहा था। महिला उसकी दुकान पर अक्सर चाय पीने आती थी।

अगले दिन महिला कचरा बीनने वाली 12 साल की लड़की से मिली और उसे खुर्शीद मार्केट में एक बिल्डिंग की छत से कचरा इकट्ठा करने के लिए कहा। जब लड़की इलाके में पहुंची तो वहां चारों आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे।

सील बिल्डिंग में आरोपियों ने रेप किया
आरोपियों ने एक सील बिल्डिंग के अंदर प्लास्टिक से टेंट बना रखा था। वहां लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया। आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी

इसके बाद लड़की उत्तर पश्चिमी दिल्ली स्थित अपने घर लौट आई और दो दिन तक चुप रही। 5 जनवरी को वह कूड़ा बीनने के लिए सदर बाजार गई तो उसने वहां रहने वाले कजिन को आपबीती बताई।

उसके कजिन ने लड़की के माता-पिता को जानकारी दी। फिर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

टी-स्टॉल का मालिक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, जबकि उसकी दुकान पर काम करने वाले तीन लड़के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *