News

भगवान मानस में मानवता की स्थापना करते है : निर्जानंद शास्त्री

Share News
1 / 100
धनबाद,   मानस प्रचार समिति, मानस मंदिर, जगजीवन नगर, धनबाद में मानस महाधिवेशन के 9 दिवसीय रमचरित  मानस परायण एवम रामकथा का आज समापन रामकथा के साथ संध्या में हो गया।
     विंध्याचल से पधारे विद्वान देवी प्रसाद पांडे द्वारा आज मानस परायण संपन्न हो गया ।

     मानस मंदिर के पंडित ज्योति नारायण झा के अचारत्व में यज्ञमान उज्ज्वल वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा एवम चंद्रशेखर शर्मा, जया शर्मा ने आज नौ दिवसीय कर्मकांड को संपूर्ण किया भगवान श्रीराम की राजगद्दी का आयोजन हुआ मंगल गीत गाए गए। यह आयोजन संपूर्ण कोयलांचल की शांति , उन्नति एवम धार्मिक उत्थान के लिए समिति द्वारा वार्षिकी आयोजन की जाती है।
 कल दिन में हवन के बाद भंडारे का आयोजन समिति के द्वारा की गई है जिसमे नगर के लोग भंडारा पाने के लिए आमंत्रित हैं।
         संध्या बेला में रामकथा के अंतिम दिन काशी के मानस किंकर श्री निराजानन्द शास्त्री ने कहा की परमात्मा मानव बनकर मानवता की स्थापना किए परमात्मा सारे राज्यसुख को छोड़कर वन में जाकर असहाय का सहायक बने समाज को जोड़कर अधर्म रूपी रावण का संहार कर भारतीय संस्कृति की स्थापना किए धर्म की स्थापना किए।भगवान अयोध्या के राज्य सिंहासन पर बैठकर तेरह हजार वर्ष राज किए। भगवान के राज्य में किसी से किसी का बैर नहीं था,न कोई दुखी था न कोई दीन था न कोई लक्षणों से हीन था।परमात्मा के राज्य के सब सुखी थे सबका सबसे प्रेम था प्रीति थी। राम जी के राज्य में हनुमान जैसा राष्ट्र सेवक भारत जैसा त्यागी  बनने के लिए सबको धर्म के प्रति समर्पित होना होगा तभी रामराज्य की स्थापना होगी।
    मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक श्री परशुराम सिंह थे।श्री तुषार कश्यप प्रदेश अध्यक्ष एकल गौ ग्राम योजना,डॉक्टर जे पी राय,इत्यादि थे।

      मंच संचालन निशांत नारायण ने किया,स्वागत भाषण निरंजन सिंह ने किया, समिति के साल भर के क्रियाकलापों एवम आय व्यय का हिसाब मंत्री प्रतिवेदन में विनोद दुबे ने दिया। समति के सभी सदस्य जगत गुप्ता,योगेंद्र मिश्र,राजेश सिंह,समरेंद्र सिंह,मनोज झा,सुशील सिंह,प्रदीप चौधरी,संतोष कुमार,स्वपन अधिकारी,कन्हाई भट्टाचार्य,शमशेर सिंह राठौर,राहुल,बलबीर राणा,मुक्तेश्वर महतो,नरेश यादव,शिवम,अरुण पांडे,अरविंद कुमार,मनीष चौबे,लालटू,निक्कू,बीरबल रवानी,बप्पा सरकार,संतोष कर्ण,काजल दांगी,अरुण सिंह, सहित महिला समिति की सभी सदस्या एवम नगर के हजारों नागरिक ने आज कथा श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *