Business

सोना एक साल में सबसे सस्ता, ₹1.23 लाख पर आया

शादी के सीजन के शुरू होने के बीच सोना-चांदी आज 20 नवंबर को सस्ता हो गया है। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए घटकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी 9,789 रुपए की गिरावट के साथ ₹1.50 लाख पर है।

इस गिरावट के बाद सोना ठीक एक साल पहले के भाव पर आ गया है। पिछले साल 24 नवंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,23,308 रुपए का था। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है।

अलग-अलग शहरों में दाम अलग होने की 4 वजहें

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
  • खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
  • लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
  • पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

हाई से 30% सस्ता हुआ सोना, चांदी 60% तक गिरी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। तब से अब तक सोना करीब 52.4 हजार रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के हाई पर पहुंच गई। तब से चांदी करीब 2.29 लाख रुपए यानी 60% सस्ती हो चुकी है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *