Business

सोना ₹1,944 महंगा होकर ₹1.23 लाख पर पहुंचा

सोना-चांदी के दाम आज बढ़ गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,944 रुपए महंगा होकर 1.23 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 3,988 रुपए बढ़कर 1.47 लाख रुपए हो गई है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है। इससे आने वाले दिनों में इसके दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, इनकी एकमुश्त खरीदारी या निवेश से अभी बचना चाहिए।

चांदी एक दिन पहले 9,680 रुपए सस्ती होकर 1.43 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई थी। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव था। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर 1.21 लाख रुपए पर आ गई थी। अलग-अलग शहरों में दाम अलग होने की 4 वजह

पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे। सोने की खरीदारी किश्तों में करें

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।

खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।

लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *