News

यूपी रेरा ने 17 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कीं

उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने अब तक 17 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की हैं। इनमें तीन अवर अभियंता, दो सहायक लेखाकार और आठ कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। प्राधिकरण ने साफ किया है कि सभी के खिलाफ कार्रवाई एक साथ नहीं हुई। अलग-अलग समय पर प्रशासनिक और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया गया।

मीडिया कंसल्टेंट से लेकर कनिष्ठ सहायक तक हटाए गए

यूपी रेरा की ओर से 25 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, सेवा समाप्त किए गए कर्मचारियों में एक मीडिया कंसल्टेंट, एक हेल्प डेस्क कार्मिक, एक अनुसेवक और एक कनिष्ठ सहायक भी शामिल हैं।

प्राधिकरण का कहना है कि कार्यप्रणाली में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए समय-समय पर जरूरी कदम उठाए जाते हैं। नियमों और तय प्रक्रियाओं की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे मामलों में आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।

घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा पर जोर

यूपी रेरा के मुताबिक, रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाना उसकी प्राथमिकता है। घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा भी इसी का हिस्सा है।

प्राधिकरण का कहना है कि आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन और नियमों का पालन होने से नियामकीय कामकाज बेहतर होगा। इससे घर खरीदारों के हितों की रक्षा और रियल एस्टेट क्षेत्र में भरोसा कायम करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *