बुलंदशहर में 4 इंस्पेक्टर समेत 27 दारोगा के तबादले
बुलंदशहर पुलिस कप्तान ने जनपद के 4 इंस्पेक्टर समेत 27 दारोगा के तबादला कर दिया गया है। कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा गैर जनपद तबादला हुए इंस्पेक्टर भी रिलीव कर दिए गए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी को स्याना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा डिबाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान को खुर्जा नगर कोतवाली का चार्ज दिया गया है।
खुर्जा कोतवाल रामफल सिंह को गैर जनपद के लिए रिलीव किया गया है। राकेश कुमार को डिबाई कोतवाली का चार्ज दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर रविता रानी को महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई का प्रमुख बनाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 15 दारोगा की तैनाती पुलिस लाइन से विभिन्न कोतवाली और थानों में की है। इसमें नगेन्द्र सिंह को जहांगीराबाद, यतेंद्र शर्मा को कोतवाली नगर योगेश कुमार और शीशपाल सिंह को शिकारपुर, सतीश कुमार और मनीष कुमार को अगौता, सुबोध प्रताप को पहासू
राहुल सिंह को ककोड़, कमल कुमार को जहाँगीराबाद, पुनीत कुमार को ककोड़, मनोज कुमार को सोशल मीडिया सेल, सुलभ कुमार को कोतवाली देहात, रुद्रप्रताप को थाना औरंगाबाद, विशाल चौधरी को स्याना और राहुल कौशिक को शिकारपुर भेजा गया है।
12 दारोगा के बदले गए चार्ज
एसएसपी ने सुशील कुमार को एसएसआई आहार बनाया है। इसके अलावा नीटू कुमार को आवास विकास चौकी, अविनाश को डिबाई से मानवाधिकार सेल, रोहन सिंह को अनूपशहर से खुर्जा नगर, उदयवीर को ककोड़ से पुलिस लाइन,
नीटू कुमार सिकन्दराबाद से स्याना, मेघेन्द्र यादव को कोतवाली नगर से नरसेना, दीपशिखा को सलेमपुर से वनस्टॉप सेंटर, गुरुवचन सिंह को आहार से सिकन्दराबाद,
श्योराज सिंह को चोला से पुलिस लाइन, सुमन कुमारी को पुलिस लाइन से शिकारपुर भेजा गया है। इसके अलावा देवेंद्र कुमार को खुर्जा नगर से कचहरी सुरक्षा में भेजा गया है।

