Crime News

हाजी सलमान निकला बलात्कारी मासूम के साथ किया दुराचार, FIR दर्ज

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाने पर हाजी सलमान, तस्लीम व अन्य के खिलाफ POCSO एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायत के मुताबिक, 3 तारीख को जन्माष्टमी के दिन घर लौट रही मां-बेटी के साथ कथित तौर पर दुराचार की घटना हुई. मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि हाजी सलमान को लोनी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

लोनी विधायक को दी थी धमकी
सलमान पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है. वहीं, सोशल मीडिया पर लोनी विधायक को भी दे चुका है धमकी. लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को सोशल मीडिया पर ओपन चैलेंज देने वाले हाजी सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार करके घुटनों पर बैठाया. आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया था.

हाजी सलमान पर 25000 रुपये का था ईनाम
हाजी सलमान पर 25000 हजार का इनाम का ऐलान भी किया गया था. हाजी सलमान के वकील ने मेल भेजकर पुलिस हिरासत में उसकी जान का खतरा बताया है. क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत और उप निरीक्षक बॉबी बालियान ने कार्रवाई पूरी की. हाजी सलमान से अब क्राइम ब्रांच गहनता से पूछताछ करेगी कि किसके इशारे पर लोनी विधायक नंदकिशोर को अपशब्द कहे थे.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *