Politics

सपा बोली-डिंपल यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, प्रदर्शन में पहुंची थीं

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने सांसद डिंपल यादव को हिरासत में ले लिया है। डिंपल, इकरा हसन और प्रिया सरोज पार्टी के बाकी सांसदों के साथ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च कर रही थीं।

सपा ने ‘X’ पर लिखा- दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं डिंपल यादव और सपा के अन्य सांसदों को हिरासत में लेना, छात्रों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।

संसद के बाहर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है। यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते।

इससे पहले, यूपी में सपा और कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के खिलाफ और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। काशी में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *