अवैध संबंध से रोकने पर पति को मार डाला
बुलंदशहर में अवैध संबंध में रोक-टोक करने पर पत्नी ने पति तौलिए से गला घोटकर हत्या कर दी। सोमवार रात को हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पत्नी पति की छाती पर चढ़कर मारपीट करते और गला दबाने की कोशिश करते दिख रही है।
पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सास ने बताया- बहू ने सोची समझी साजिश के तहत मेरे बेटे की हत्या की। मेरी बहू किसी अन्य युवक से बात करती थी, बेटा रोक-टोक करता था इसके चलते अक्सर घर में मारपीट होती थी।
सोमवार शाम बहू-बेटे के बीच मारपीट हुई थी। बेटा नाराज था। रात में उसे मनाने के बहाने बहू ने खुद ही शराब पीने के पैसे दिए। देर रात बेटा शराब के नशे में धुत होकर लौटा, तो बहू ने उसे मार डाला। घटना जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर बहलीमपुरा गांव की है। बहलीमपुरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (45) गांव में खेती और पशुपालन करते थे। करीब 16 साल पहले उनकी शादी खानपुर थाना क्षेत्र के थौना गांव निवासी प्रीति (40) से हुई थी। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं।
कृष्ण कुमार की मां अंगूरी देवी और भांजे प्रदीप राजपूत ने आरोप लगाते हुए बताया– प्रीति का गांव के ही किसी युवक से अफेयर था। वह अक्सर उस व्यक्ति से फोन पर घंटों बात करती थी। कृष्ण कुमार इसका विरोध करते थे। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
प्रदीप के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजे प्रीति फोन पर बात कर रही थी। कृष्ण कुमार ने देख लिया और विरोध किया। इस बात पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद कृष्ण कुमार खेत चला गया। रात करीब 8 बजे लौटा तो काफी नाराज था।
उसे मनाने के लिए प्रीति ने अपने पास से शराब पीने के लिए पैसे दिए। कृष्ण कुमार रात करीब 9 बजे शराब के नशे में धुत होकर वापस घर पहुंचा। करीब आधे घंटे के बाद दोनों के बीच फिर से मारपीट हुई। रात करीब 11 बजे कृष्ण कुमार के शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाकर प्रीति ने तौलिये से उसका गला घोट डाला। अंगूरी देवी ने बताया– घटना के समय 8 साल की बेटी मानसी दूसरे कमरे में सो रही थीं। एक अन्य कमरे में मैं सो रही थी। रात करीब 11 बजे शोरशराबे की आवाज सुनी थी, पर मुझे लगा कि दोनों में झगड़ा हो रहा है। मैं कमरे में गई थी तो कृष्ण कुमार अचेत पड़ा हुआ था।
गांव के डॉक्टर को बुलाया गया तो उसने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। तब तक लगा कि अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई है। मंगलवार रात डायल–112 को फोन करके जानकारी दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को परिजनों का शव सौंप दिया गया। शाम 6 बजे परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब 4 बजे उसे गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार सुबह जिला कारागार भेज दिया गया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया- जांच में कृष्ण कुमार की हत्या उसकी पत्नी प्रीति कुमारी द्वारा तौलिये से गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। पूछताछ में प्रीति ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया- जांच में कृष्ण कुमार की हत्या उसकी पत्नी प्रीति कुमारी द्वारा तौलिये से गला दबाकर किए जाने की बात सामने आई है। पूछताछ में प्रीति ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

